अब कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने अपने नियमों में कई अहम बदलाव किए हैं। ये फैसले EPFO की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में लिए गए, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने की। इन बदलावों का मकसद कर्मचारियों के लिए PF निकालना आसान बनाना और रिटायरमेंट सेविंग को मजबूत करना है।
आइए इसको समझते हैं आसान भाषा में, EPFO के 6 बड़े नए नियम।
1. अब PF से 100% तक निकासी संभव
अब EPF सदस्य अपने प्रोविडेंट फंड खाते से 100 प्रतिशत तक राशि निकाल सकेंगे। इसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों का योगदान शामिल होगा। पहले इसमें कई तरह की शर्तें थीं, जिन्हें अब आसान कर दिया गया है।
2. PF निकासी के नियम हुए आसान
EPFO ने आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) के नियमों को सरल बना दिया है। पहले जहां 13 अलग-अलग जटिल नियम थे, अब उन्हें मिलाकर सिर्फ 3 श्रेणियों में बांट दिया गया है:
जरूरी जरूरतें: बीमारी, पढ़ाई, शादी
घर से जुड़ी जरूरतें
विशेष परिस्थितियां
इसके साथ ही:
शिक्षा के लिए अब 10 बार तक निकासी की अनुमति होगी
शादी के लिए 5 बार तक PF निकाला जा सकेगा
पहले कम से कम 5 साल की सेवा जरूरी थी, अब सिर्फ 12 महीने की सेवा पर भी आंशिक निकासी संभव होगी
3. खाते में 25% न्यूनतम बैलेंस रखना जरूरी
अब PF खाते में कुल योगदान का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा हमेशा बना कर रखना होगा। इससे कर्मचारियों का रिटायरमेंट फंड सुरक्षित रहेगा और उन्हें EPFO की ऊंची ब्याज दर (फिलहाल 8.25% सालाना) का पूरा फायदा मिलेगा।
4. कोई दस्तावेज़ देने की जरूरत नहीं
EPFO ने दावा निपटान प्रक्रिया को पूरी तरह आसान बना दिया है। अब आंशिक निकासी के लिए किसी भी तरह के दस्तावेज़ देने की जरूरत नहीं होगी। इससे 100% ऑटो-सेटलमेंट का रास्ता साफ हो गया है और PF निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।
5. ‘विश्वास योजना’ के तहत पेनल्टी में राहत
EPFO ने लंबित मामलों और जुर्माने को कम करने के लिए विश्वास योजना (Vishwas Scheme) शुरू की है। इसके तहत:
पेनल्टी को सरल और तय दर पर लाया गया है
अब अधिकतम जुर्माना 1% प्रति माह होगा
2 महीने तक की देरी पर 0.25%
4 महीने तक की देरी पर 0.50%
इससे नियोक्ताओं और कर्मचारियों दोनों को कानूनी झंझट और खर्च से राहत मिलेगी।
6. पेंशनधारकों के लिए डिजिटल सुविधा
EPFO ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के साथ समझौता किया है। इसके तहत EPS-95 पेंशनधारकों को घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा मिलेगी।
यह सेवा डाकघर के जरिए मिलेगी
प्रति सर्टिफिकेट खर्च ₹50 होगा
पूरा खर्च EPFO उठाएगा
खासतौर पर ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले पेंशनर्स को बड़ी राहत मिलेगी
निष्कर्ष
दोस्तो EPFO के ये नए नियम कर्मचारियों और पेंशनधारकों दोनों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इससे PF निकालना आसान होगा साथ ही रिटायरमेंट सेविंग मजबूत होगी और डिजिटल सुविधाओं से समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। दोस्तो अगर आप नौकरीपेशा हैं या PF खाते में योगदान करते हैं, तो ये बदलाव आपके लिए जानना बेहद जरूरी हैं।